Breaking News

नवादा में हादसे में युवक की मौ’त:कटनी गांव से साली की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे नवादा

नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के हरला गांव के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है मौत के बाद परिवार वाले में कोहराम मच गया है। जहां मृतक की पहचान नारायण यादव का 30 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कुमार के रूप में पहचान किया गया है। जिला परिषद नीतीश राज ने बताया कि अपने घर से नवादा जा रहे थे। उसी दौरान दुर्घटना हुआ जितने गंभीर रूप से घायल हो गए रविवार की देर रात 11:30 बजे इनकी मौत हो गई।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने यह भी जानकारी दिए है कि नवादा में अपने साली की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। और रास्ता में ही दुर्घटना होने से मौत हो गया दो बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था रेफर के दौरान युवक की मौत हुई है। वही पत्नी कांति देवी और बेटा का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

वहीं मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया वह स्थानीय लोगों तुरंत नवादा के सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि दो बाइक के टक्कर में सत्येंद्र की हालत काफी गंभीर थी नवादा के सदर अस्पताल में डॉक्टर ने इलाज के बाद सीधा पावापुरी बेम्स अस्पताल रेफर कर दिए थे युवक की हालत गंभीर बताया जा रहा था रेफर के दौरान ही रास्ता में ही युवक की मौत हो गई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.