Breaking News

छपरा में करंट लगने से महिला की मौ’त:मवेशी का चारा लाने गई थी, जंगली जानवरों के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आई

छपरा के गड़खा में बिजली वाले फंदे के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। मृत महिला का शव गांव के खेत से बरामद किया गया है। घटना अवतार नगर के रामगढा में रविवार को घटित हुआ है। मृतिका की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी सुगा देवी (55वर्ष) पति रामबाबू महतो के रूप में हुआ है।खेत मे अचेत अवस्था मे मिलने के बाद परिजनों ने आनन फानन में स्थानीय चिकित्सक से दिखाया तो चिकित्सक ने मृत घोषित काट दिया।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौत का कारण खेत मे लगे बिजली का तार बताया जा रहा है।

घटना के बारे में स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतिका धान के फसल को देखने के लिए खेत मे गई हुई थी। खेत में किसान द्वारा जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए लगाए गए बिजली के फंदे गुजर रहे बिजली के चपेट में आकर अचेत हो गिर गई आसपास के लोग हल्ला मचाये तो बिजली कटवा महिला को स्थानीय चिकित्सक से दिखाया गया तो चिकित्सको में मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण किसानों द्वारा जंगली सुवर सहित अन्य जानवरों ने बचाने के लिए खेत मे बिजली का फंदा लगा बिद्युत प्रवाहित की जा रही है।

मृत घोषित होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.