Breaking News

पटना में होगा ऑक्सफोर्ड कप सुपर चैलेंज अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट:सीएबी ग्राउंड पर 12 जुलाई से खेला जाएगा मैच

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर मंगलवार से सुबुज तिवारी की स्मृति में ऑक्सफोर्ड कप सुपर चैलेंज अंडर-13 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि हम ऑक्सफोर्ड बिजेनस कॉलेज के शुक्रगुजार हैं जो उसने हमें उसने मैच कराने के लिए मदद की।

उन्होंने बताया कि उद्घाटन मुकाबला राणा क्रिकेट एकेडमी बनाम लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा जबकि दूसरा मैच वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी बनाम सीएबी के बीच होगा। तकनीकी निदेशक वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती के दिशा-निर्देश में सारे मुकाबलों का संचालन पैनल अंपायरों द्वारा किया जायेगा।

आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि इस टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा प्लेयरों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही उदीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट नॉक आधार पर खेले जायेंगे। कुल 24 टीमों को इंट्री है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.