गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के कहला गांव के पास एक ट्रक चालक को अचानक नींद लग गई और देखते ही देखते ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा ट्रक चालक घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक चालक को एहतियातन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं एक अन्य ट्रक चालक जख्मी हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मृतक की पहचान यूपी के बनारस चौबेपुर थाना क्षेत्र बनकट गांव निवासी और राजबली यादव के 50 वर्षीय बेटा प्रमोद यादव और उसी गांव के निवासी विनोद यादव एक साथ दोनों अलग-अलग ट्रक पर सवार होकर सीमेंट शीट लोड कर मुजफ्फरपुर जा रहे थे इसी बीच ट्रक चालक विनोद अपना ट्रक आगे आगे चला रहा था उसके पीछे मृतक प्रमोद अपना ट्रक चला रहा था तभी प्रमोद को अचानक नींद लग गई।
नींद लगते ही वह अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक के स्लेटर दब गई जिससे ट्रक ने अपना रफ्तार तेज पकड़ लिया जब तक वह संभाल पाता तब तक अनियंत्रित ट्रक ने आगे आगे जा रही विनोद के ट्रक में जोरदार धक्का मार दिया जिससे विनोद जख्मी हो गया जबकि प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन एहतियातन के तौर पर उसे तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Comment here