Breaking News

गोपालगंज में अठखेलियां करते दिखे नाग-नागिन:आपस में उलझते कई-कई फीट तक उछले भी

गोपालगंज जिले के थावे प्रखण्ड के कविलाशपुर ग़ांव के खेत में एक नाग-नागिन के अठखेलिया खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नाग-नागिन प्रेमालाप करते हुए नजर आ रहे है। करीब दो मिनट तक दोनों अठखेलियाँ करते रहे। इस बीच किसी ने अपने कैमरे में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दरअसल वैसे तो सांप का नाम सुनते ही आमतौर पर इंसान के मन में डर सा बैठ जाता है, मगर वहीं ये सांप प्रेमालाप करते नजर आएं तो यह दृश्य काफी रोमांचक होता है। कुछ ऐसा ही एक तस्वीर उस वक्त सामने आई जब खेत मे अठखेलियां करते हुए नाग-नागिन का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। करीब दो मिनट तक के धान के खेत के पास दो विशाल सांप आपस में काफी समय तक तक आलिंगन करते दिखे। नाग-नागिन के रोमांस का ये वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सामान्यत: सांप हल्की-सी आहट होते ही दुबक जाते हैं। मगर वे दोनों सांप अपनी ही मस्ती में रहे। इस दौरान वे कई-कई फीट तक उछले भी थे। वही इस संदर्भ में स्नैक सेवर से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि आम तौर पर साँप इस दृश्य को देख कर कहा जाता है किए अठखेलिया खेलते है या फिर प्रेमालाप करते है। जो एक मिथ्या सच्चाई यही है कि ये साँप एक दूसरे से लड़ाई करते है और जो साँप हार जाता है वह उस इलाके को छोड़ कर चला जाता है। यहां यू कहें कि ये सांप अपने इलाके में अपना अधिपत्य जमाने के लिए लड़ाई करते है। और ये सिर्फ धमन प्रजाति के सांप में पाया जाता हैं, जो ज्यादा विषैले नहीं होते।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.