Breaking News

बक्सर में ढाई फीट के दंपती ने चोर को पकड़ा:अलमारी खोलने की आवाज से पति की खुली नींद

जिले में इन दिनों एक ढाई फीट के दंपती काफी चर्चा में है। इन्होंने अपने घर में घुसे एक 5 फीट के चोर को जो पकड़ा है। दरअसल, चोर अपने दो साथियों के साथ उनके घर में घुसा था। अलमारी खोलने की आवाज सुन पति की नींद खुली तो उसने चोर को पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू किया। इतने में पत्नी की भी नींद खुल गई और उसने भी चोर को पकड़ लिया। चोर के बाकी दो साथी भाग निकले और ग्रामीण जुट गए। इसके बाद पकड़े गए चोर की बांधकर पिटाई की गई। घटना कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र की है।null

हालांकि पिटाई के बाद ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। चोर रंजीत पासवान के घर में घुसे थे। चोर की पहचान टुडिगंज निवासी के रूप में की गई है। रंजीत पासवान ने चोर पर नामजद FIR कृष्णाब्रम्ह थाने में की है।

ग्रामीणों ने चोर को खंभे से बांधकर पीटा।

ग्रामीणों ने चोर को खंभे से बांधकर पीटा।

इधर, ग्रामीण चोर को पकड़ने वाले छोटे कद के दंपती के हिम्मत की दाद दे रहे हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चोर को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। FIR दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया गया है। जांच के दौरान गिरफ्तार चोर के पास से कुछ भी समान बरामद नहीं हुआ है। उसके अन्य साथी की तलाश की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.