BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: शादी समारोह में भोज के लिए नहीं दिया न्योता तो किया ज’मकर ब’वाल, आधा दर्जन घर फूंक डाला…

सदर थाना के बारमतपुर गांव में शादी समारोह में भोज नहीं खिलाने पर बुधवार की रात दो पक्षों में हिं’सक झ’ड़प हुई। इसको लेकर गांव में भारी बवाल मचा। एक दर्जन घर को ज’ला दिया गया। इसमें कई मवेशी व वाहनों के जलने की भी सूचना है। दोनों पक्षों में ज’मकर ला’ठी डं’डे चले व प’त्थरबाजी हुई। कई घरों व वाहनों को तो’डफ़ो’ड़ की गई। इस घ’टना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घा’यल हो गए। कई राउंड फा’यरिंग भी की गई। हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इन्कार किया है।देर रात तक अ’ग्निशमन दस्ता की टीम आ’ग पर का’बू पाने में लगी रही। पुलिस ने 14 लोगों को हि’रासत में लिया है। ब’वाल की सूचना पर एसएसपी जयंतकांत, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, नगर डीएसपी रामनरेश पासवान, क्यूआरटी व कई थाने की पुलिस पहुंची तब जाकर मा’मला शांत हुआ।

गांव में भारी तनाव है। पुरुष घर छोड़ कर भाग चले हैं। सदर थानाध्यक्ष मिथिलेश झा ने बताया कि गांव की स्थिति शां’तिपूर्ण है।गांव के शिवचंद्र राय की बेटी की मंगलवार को शादी थी। इस समारोह में उसने अपने पड़ोसी राजदेव राय उर्फ लालू राय व उसके पक्ष के लोगों को निमंत्रण नहीं दिया। इससे यह पक्ष काफी नाराज चल रहा था। यह पक्ष शादी समारोह में बाधा डालने की ध’मकी दे रहा था। बुधवार को लड़की के विदा होने के बाद ही विवाद गहराता चला गया। रात लगभग नौ बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। फिर लगभग दो घंटे तक गांव रणक्षेत्र बना रहा।पिछले साल 26 जनवरी को प्रेम प्रसंग में एक लड़की गांव के ही लड़के के साथ भाग गई। बाद में दोनों ने शादी कर ली। पुलिस ने लड़की को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। उसकी इच्छा के अनुसार कोर्ट ने लड़के के साथ जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद दो पक्षों के बीच त’नाव चल रहा था। इसी घटना को लेकर लड़का पक्ष वाले को शादी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण नहीं दिया गया था।इस बाबत नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने कहा कि आपसी विवाद को लेकर मा’रपी’ट की घ’टना हुई है। चौदह लोगों को हि’रासत में लिया गया है। सभी का सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। कानून हाथ में लेने वालों पर का’र्रवाई की जाएगी।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.