मुजफ्फरपुर में शनिवार को फोन पर बात करने के दौरान एक युवक बिजली के पोल में सट गया। इसमें उसकी मौत हो गई। घटना जिले के काजी मोहम्मदपुर थाने के खबरा रोड स्थित पानी टंकी के समीप की है। जहां युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बिजली के पोल में करेंट दौड़ रहा था। फोन पर बात करते समय युवक का हाथ पोल में सट गया। इसमें उसकी मौत हो गयी। मृतक सोनू कुमार मूल रूप से सदर थाना क्षेत्र के पताही के रहने वाले थे।
परिजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का लगाया आरोप
वर्तमान में काजी मोहम्मदपुर थाने के मझौलिया इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगो ने उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंचे परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। परिजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि अगर बिजली की पोल में करेंट नही दौड़ती तो उनका पुत्र जीवित रहता।
उन्होंने बताया कि उनका पुत्र काम करने के लिए गया था। वह टेंट का कुछ सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान वह वहां रुककर पानी पिया। फिर फोन पर बात करने लगा। इसी दौरान वह बिजली के पोल पर हाथ रख दिया। इस वजह से उसके पूरे शरीर मे बिजली की करेंट दौड़ गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी।
5 भाइयों में सबसे बड़ा था सोनू
घटना की जानकारी पर पहुंची माँ नूतन देवी बेटे का शव देखकर बदहवास हो रही थी। बहन बेहोश हो गई। बताया गया कि सोनू 5 भाई था। वह भाइयो में सबसे बड़ा था। घर का सारा खर्च वही देखता था। मा ने बताया कि सुबह वह खुद काम पर चली गई थी। उनके बाद बेटा भी चला गया। इसके बाद जानकारी मिली कि उसे करंट लग गया है। वह खबरा में टेंट का सामान गाड़ी से पहुंचाने गया था। इधर, लोगों ने कहा कि लापरवाही से मौत हुई है। कमाने वाला केवल वह ही था। अब उसके जाने के बाद घर वाले का क्या होगा।







Comment here