Breaking News

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा:टैंकर जब्त, चालक फरार

मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के समस्तपुर चौक की है। जहां शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इसमे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।null

बताया जा रहा है बाइक सवार मोटरसाइकिल पर सब्जी लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसे अनियंत्रित तेल टैंकर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मृतक बलिगांव थाना क्षेत्र के अलीनगर लेहोधन निवासी 45 वर्षीय विनोद सिंह थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगो ने इसकी जानकारी सकरा थाना की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। टैंकर को जब्त कर लिया।

फिर, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया। बताया जा रहा है कि टैंकर मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार को टैंकर ने रौंद दिया। इसमे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।

वहीं, जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, सकरा पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की छानबीन की गई है। टैंकर को जब्त कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी टैंकर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.