Breaking News

आरा में विषैले सांप के डसने से किशोरी की मौ’त:घर से साई बच्ची को सांप ने डंसा

भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में शनिवार की सुबह विषैले सांप के डसने से किशोरी की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृत किशोरी कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी त्रिवेणी पासवान की 14 वर्षीय पुत्री चंदा कुमारी है।

इधर मृत किशोरी के चाचा दिलीप कुमार ने बताया कि गांव में नया मकान बन रहा है। जिसमें वह हर रोज सोती थी। शुक्रवार की रात भी वह उसी घर में सोई हुई थी। उसी बीच शनिवार की सुबह विषैले सांप ने डस लिया। जब उसकी नींद खुली तो वह कहने लगी कि मेरा सिर दर्द कर रहा है और गला बैठा जा रहा है। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन- फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके पश्चात परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस गांव ले गए। घटना के बाद मृत किशोरी के घर में हाहाकार मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृत किशोरी की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.