Breaking News

भोजपुर में महिला ने सोन नदी में लगाई छलांग:मछुआरों ने पानी से निकाला बाहर

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोइलवर सिक्स लेन पुल पर एक महिला ने सोन नदी में छलांग लगा दी। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद मछुआरों द्वारा उसे पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद मछुआरों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद उसे इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत गजियापुर गांव निवासी विक्की सिंह की 22 वर्षीया पत्नी लवली देवी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर उक्त महिला कोइलवर सिक्स लेन पर गई हुई थी। जहां पर उसने अचानक सिक्स लेन पुल पर चढ़कर सोन नदी में छलांग लगा दी। लेकिन सोन नदी के पास मौजूद मछुआरों ने तुरंत सोन नदी में कूदकर उसे पानी से बाहर निकाला।

जिसके बाद उसे परिजन द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि उक्त महिला ने कोईलवर सिक्स लेन पुल से नदी में छलांग क्यों लगाई इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.