औरंगाबाद शहर स्थित नेशनल हाइवे 139 पर रामाबांध के समीप शुक्रवार की देर रात्रि रिक्शा से अपने घर जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। वाहन की टक्कर से युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगा जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को काफी गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।n
युवक की पहचान विनय कुमार के रूप में की गई है जो रोहतास अकोढ़ी गोला पंचायत में टीआरएस के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि वह रामाबांध के समीप डीएवी स्कूल के पास एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है और अकोढ़ी गोला से अपना काम समाप्त कर शुक्रवार की देर शाम बस से उतर कर घर की तरफ जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सदर अस्पताल पहुंचने के बाद युवक के मोबाइल से उसके घर पर कॉल करें सूचना दी गई सूचना के बाद परिजन के साथ साथ आसपास के पड़ोसी दौड़ पड़े और युवक को बेहतर इलाज के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जमुहार लेकर गए।



Leave a Reply