Breaking News

गर्दन की मांसपेशियों में लालू को काफी समय से दर्द:पटना के डॉक्टर ने काइरोप्रैक्टिक ट्रीटमेंट से जून में किया था इलाज,

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने डॉ. रजनीकांत से काइरोप्रैक्टिक ट्रीटमेंट कराया है। इससे उन्हें काफी आराम भी मिला। उनके ज्वाइंट, गर्दन, हाथ, पैर आदि कि कई हड्डियां की बोन सेटिंग पटना के डॉ. रजनी कांत ने की। उस समय राबड़ी देवी भी लालू प्रसाद के पास थीं। लालू प्रसाद के पैर का एक अंगूठा एक इंच छोटा-बड़ा था लेकिन अलाइनमेंट कर उसे भी बराबर किया गया। ये वीडियो जून का है। यानी गिरने से पहले का है। पटना में राबड़ी देवी के आवास में उनका इलाज डॉ. रजनीकांत ने किया। इसका पूरा वीडियो डॉ. रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर डाला है।

बताया दोनों कंधे में रहता है दर्द

लालू प्रसाद वीडियो में डॉक्टर को बताते हुए दिख रहे हैं कि उनके बायें कंधे में दर्द रहता है। काइरोप्रैक्टिक इलाज करने के बाद लालू प्रसाद से चलने को कहा गया, हाथ उठाने को कहा गया, तो उन्होंने उठा कर दिखाया। लेकिन साथ ही बताया कि दूसरे कंधे में भी दर्द रहती है। इसके बाद उसका भी इलाज किया गया।

काइरोप्रैक्टिक मरीज को पेन कीलर से बचाती है

बता दें कि लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव भी यह इलाज करवाते रहे हैं। वे खिलाड़ी रहे हैं और उस कारण उनकी हड्डियों में तकलीफ रहती है। तेजस्वी को बैक, नेक और नी यानी घुटने में दिक्कत रहती है। भास्कर ने काइरोप्रैक्टिक विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत से बात की। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद को बढ़ती उम्र की वजह से परेशानी है। गर्दन में सी फोर और सी फाइव में लालू प्रसाद को दिक्कत रहती है। उन्होंने बताया कि यह चिकित्सा पद्धति बिना किसी दवा के की जाती है। बोन सेटिंग से बीमारी को ठीक किया जाता है। यह चिकित्सा पद्धति लोगों को पेन कीलर से बचाती है। लालू प्रसाद को किडनी की बीमारी की वजह से मसल्स में दर्द रहता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.