Breaking News

अंतरजिला गिरोह के दो बड़े मादक पदार्थ तस्कर गिर’फ्तार: 60 हजार से अधिक रुपए, जेवलरी, स्मैक, रॉ पाउडर समेत अन्य सामान बरामद

मुजफ्फरपुर पुलिस ने अंतर जिला गिरोह के दो बड़े मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 63 हजार से अधिक रुपये नकद, मादक पदार्थ, गहने समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बड़े तस्कर है।

दोनों को अहियापुर पुलिस ने कोल्हुआ पैगंबरपुर चौक से देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक धंधेबाज फरार हो गया। इनके पास से पुलिस ने स्मैक, रुपये, बाइक, मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपितों में शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना के नया गांव निवासी रमेश कुमार चतुर्वेदी व अहियापुर थाना के बैकुंठपुर निवासी विशाल कुमार शामिल है। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मौके से फरार हुआ आरोपी मुकेश उपाध्याय है। वह अहियापुर थाना के बैकुंठपुर का रहने वाला है।

पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने 360 ग्राम स्मैक, 48 ग्राम रॉ पाउडर, फिनाइल की 43 गोलियां, 63 हजार 400 रुपया, चार मोबाइल, सोने चांदी के जेवरात, एक बाइक, चार बैंक पासबुक, पांच एटीएम कार्ड, डिजीटल तराजू, सेलो टेप चिपकाने वाली मशीन, एक बंडल ए-4 का पेपर, रबड़ एक डिब्बा बरामद किया है।

मामले में एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि अहियापुर इलाके में मादक पदार्थों की खेप खपाने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिल गई। नगर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। विशेष टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.