मुजफ्फरपुर में शनिवार को श्रावणी मेला व स्मार्ट सिटी समेत अन्य काम को लेकर शहर के दो पीएसएस समेत 11 फीडरों से करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बताया गया कि 33 केवी एमआईटी पीएसएस के एमआईटी, दामोदरपुर, बैरिया, ब्रह्मपुरा, एमआईटी फीडरों से सुबह 7 बजे से साढ़े 10 बजे तक बिजली सेवा ठप रहेगी।
वहीं, इन फीडरों से जुड़े दर्जनों मोहल्ले में बिजली संकट बनी रहेगी। साथ ही, सिकंदरपुर पीएसएस से जुड़े सिकंदरपुर, काली मंदिर, बालूघाट व गरीबस्थान फीडर से साढ़े 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन फीडरों से जुड़े दर्जन भर से अधिक मोहल्ले में सुबह 7 बजे से लेकर साढे 10 बजे तक बिजली संकट रहेगी। जबकि, 11 केवी ओरिएंट क्लब से सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली संकट रहेगी। इससे जुड़े बिके राय गली, मुक्तिनाथ मंदिर से अघोरिया बाजार समेत अन्य इलाकों में बिजली ठप रहेगी।
इसके अलावा, क्लब रोड फीडर से सुबह 4 बजे से 7 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। इससे जुड़े मिठनपुरा, हाजी कॉलोनी, जगदीशपुरी, मदनानी गली, पानी टंकी, रज्जु साह लेन, दीवान रोड, हरिसभा चौक, चर्च रोड, पांडेय गली व पशुपति लेन समेत अन्य मोहल्ले में बिजली ठप रहेगी।






Leave a Reply