Breaking News

मोतिहारी में भूमि विवाद में महिला को पीट-पीटकर किया बेहोश:घायल महिला ने दरपा थाना पर लगाया आवेदन नहीं लेने का आरोप

मोतिहारी में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे एक महिला को चार-पांच लोग घेर कर पिटाई कर रहे हैं। वृद्ध महिला की इतनी पिटाई करते हैं कि महिला वही बेहोश हो जाती है, इस सब का वीडियो किसी ने घर से घर मे छिप कर बना लिया।

हालांकि जैसे ही उन लोगो की नजर वीडियो बनाए वाले पर परी उस पर भी हमला कर दिया, हालांकि घर मे होने के कारण इसे कुछ नहीं हुआ, जब इन वीडियो की जांच की गई तो यह वीडियो दरपा थाना के पिपरा गांव का है। पिटाई खा रही महिला सेना के जवान रंजीत कुमार की मां मैना देवी है।

रंजीत भारतीय सेना में हासीमारा (पश्चिम बंगाल ) में पोस्टेड है। उसने अपने घर के सामने सरकारी जमीन पर।अबैध तरीके से कब्जा करने को लेकर छौड़ादानों अंचल में गांव के ही अच्छेलाल साह और यादोलाल साह द्वारा कब्जा करने की शिकायत किया था, उसी से नाराज हो कर अच्छेलाल साह, यादोलाल साह, धर्मेंद्र साह अमरीका साह सहित घर की अन्य महिलाओं ने मिल कर सेना की मां का बुरी तरह पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जब उसकी माँ थाने पर आवेदन लेकर कर गई, तो थानाध्यक्ष ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया, सेना के घायल मां का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने कहा कि जाओ इलाज करा इंजुरी रिपोर्ट लाओ फिर केश करेंगे नहीं तो नहीं होगा।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

मारपीट के संबंध में दरपा थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीनी विवाद में दो पक्ष में मारपीट हुई है। एक वीडियो वायरल हो रहा है, उसके आधार पर घटना स्थल पर भी जा कर जांच किए, घायल महिला से भी बात हुई है अभी इलाज करा रही हैं। वहां जैसे आती है प्राथमिकी दर्ज कर लिया जाएगा, अगर कोई आरोप लगा रहा है कि आवेदन दिए और केश नहीं किए है। यह गलत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.