Uncategorized

मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर कपड़ा व्यवसायी घायल

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गुरुवार को खुद की जान जोखिम में डालकर एक कपड़ा व्यवसायी ने मासूम को ट्रेन में चढ़ाया। लेकिन, ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी और वह अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म पर गिर गए। इसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद जीआरपी के दारोगा अजय मिंज व अन्य जवानों ने उसे किसी तरह पकड़ा। फिर, उन्हें आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहा से चिकित्सको ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए skmch रेफेर कर दिया।

पीड़ित पूर्वी चंपारण के चकिया के रहने वाले मो. अंजार आलम है। वे शहर के जीरोमाइल में कपड़ा का व्यवसाय करते है। उनके परिजनों ने बताया कि वे चकिया से मुजफ्फरपुर आये थे। जंक्शन पर उतरने के बाद सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या 1 पर खड़ी थी। जहां एक यात्री अपने परिवार के साथ ट्रेन में चढ़ रहा था। इसी बीच ट्रेन खुल गई। जबकि, उनका एक बच्चा प्लेटफार्म पर ही छूट गया।

उसके चिल्लाने पर अंजार की नजर बच्चे पर पड़ी। उन्होंने दौड़ते हुए किसी तरह बच्चे को बोगी में घुसाकर उसके परिवार से मिलाया। लेकिन, ट्रेन के तेजी होने पर अंजार अपना नियंत्रण खो बैठे। फिर, वे प्लेटफार्म पर ही गिर पड़े। इसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके कमर व पैरो में काफी चोटे लगी है। वहा पर मौजूद दारोगा व जवानों में उन्हें अस्पताल के भर्ती कराया। जिसके बाद उनके परिजन उन्हें अपने साथ लेकर गए।

इधर, जीआरपी का कहना है कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिजन उन्हें अपने साथ लेकर चले गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.