Breaking News

शेखपुरा अपहरण मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:तीन बच्चों का बाप है आरोपी

शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने जयरामपुर थाना क्षेत्र के तोयगढ़ गांव में छापेमारी कर अपहरण के एक मामले में फरार चल रहे कांड के मुख्य आरोपी मंटू राम को गिरफ्तार कर ली। छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया। गिरफ्तार आरोपी तोयगढ़ गांव निवासी उपेंद्र राम का पुत्र बताया गया है।

इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गत 22 मई 2022 को गिरफ्तार युवक के विरुद्ध अम्बारी गांव से एक 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के एक सप्ताह बाद अगवा युवती को पुलिस बरबीघा थाना क्षेत्र से बरामद कर ली थी।लेकिन अपहर्ता निकल भागने में सफल हो गया था।

उन्होंने बताया कि अगवा की गई युवती नवादा जिला के रहने वाली थी। लेकिन वह अम्बारी गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रही थी। गिरफ्तार युवक तीन बच्चों का बाप भी है। इसने युवती को बुरी नियत से बहला फुसला कर उसका अपहरण कर लिया था। उन्होंने बताया कि घटना गत दो माह से अपहरण के इस मामले में वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर इसके घर पर छापामारी कर इसे धर दबोचा गया। गिरफ्तार अपहर्ता को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.