Breaking News

ITBP में SI के पदों पर निकली भर्ती:10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के ग्रुप बी के 37 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस फॉर्म को पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार भर सकते हैं। जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 32 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 5 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 16 जुलाई 2022 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है।

वैकेंसी डिटेल्स

पुरुष के लिए कुल 32 पद हैं जिसमे जनरल के 07 पद, एससी के 05 पद, एसटी के 02 पद, ओबीसी के लिए 15 पद और ईडब्यूएस के लिए 03 पद। वही महिलाओं के लिए कुल 5 पद शामिल है जिसमे जनरल के 01 पद, एससी के 01 पद, और ओबीसी के 03 पद

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक की डिग्री होनी चाहिए या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, डिटेल्स मेडिकल एग्जाम और रिव्यू मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

आयु सीमा

इस पदों पर आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतन

आइटीबीपी एसआई पद पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को हर महीने ₹25400 से लेकर 112400 रुपए तक मिलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.