Breaking News

ब्रेकिंग : जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की गोली लगने के बाद मौ’त…

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या कर दी गई है। उन पर शुक्रवार सुबह नारा शहर में फायरिंग की गई थी। एक इलेक्शन कैंपेन के दौरान उन्हें दो गोली मारी गईं। नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में आबे का इलाज चल रहा था भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30) भाषण के दौरान आबे पर सभा में मौजूद एक हमलावर ने पीछे से गोलियां चलाईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 6 घंटे बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।

हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम यामागामी तेत्सुया है। बताया जा रहा है कि 42 साल का यामागामी आबे की नीतियों से नाखुश था।

मैप में जापान का नारा शहर, जहां आबे पर हमला किया गया।

मैप में जापान का नारा शहर, जहां आबे पर हमला किया गया।

आबे पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग की आवाज आई और आबे गिर पड़े। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि किसी ने उन्हें सीने पर गोली मारी।बाद में ये साफ हुआ कि उन पर पीछे से फायरिंग हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.