Breaking News

गया में धारदार हथि’यार से युवक का म’र्डर:शादी समारोह में गए युवक की टांगी से की ह’त्या

जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर अनुसूचित टोला में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की टांगी मार कर हत्या कर दी गई है। यही नहीं हत्या करने के बाद अपराधियों ने उसके शव को एक व्यक्ति के घर के पीछे बालू के ढेर पर फेंक कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

गांव के लोगोंं का कहना है कि पंचोली भुइयां पास के ही गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। दोपहर को अचानक से सूचना मिली की पंचोली भुइयां की हत्या कर दी गई है। गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया है। गांव के लोगों का कहना है कि उसकी हत्या टांगी से मार कर की गई है। घटना की सूचना टनकुप्पा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही गांव वालों से पूछताछ के बाद एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मृतक के भाई रवि भुइंया ने बताया कि भाई के सिर, दाढ़ी, कनपट्‌टी, फोरहेड पर टांगी के वार के कई निशान हैं। उसे बड़ी बेहरमी से हत्या की गई है। रवि का कहना है कि शादी समारोह के दौरान डीजे के धुन पर डांस को लेकर विवाद की बात भी सामने आ रही है। हो सकता है कि डीजे पर डांस करने वाले युवकों में से कुछ युवकों ने घटना को अंाजम दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.