Breaking News

नवादा में शादी में हुए विवाद में युवक को पीटा:ढोल बजाने को लेकर हुए विवाद में 10-15 लोगों ने पीटा

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के नेया गांव में गुरुवार कि रात सदर अस्पताल में एक युवक को भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि एक महादलित युवक की जमकर पिटाई की गई। गांव के ही कुछ युवकों ने राड, डंडे, बैट आदि से बेरहमी पूर्वक पीट दिया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के पीछे ढोल बजाने का विवाद बताया गया है। घायल जानकी रविदास का पुत्र विकास कुमार दास गंभीर रूप से घायल है। भतीजे सोनू कुमार ने बताया कि गांव का एक युवक अंकुश कुमार पिता रामानुज शर्मा अचानक हमारे घर में प्रवेश करने लगा।

पूछने पर बताया कि ढोल बजाने के लिए चलना है। हमारे चाचा ने बताया कि इस घर में कोई ढोल नहीं बजाता है। जिसपर अंकुश उखड़ गया और चाचा का कॉलर पकड़ लिया। जिसपर चाचा ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद अंकुश धमकी देते हुए चला गया।

कुछ देर बाद 10-15 लोगों के साथ खंती, डंडा, विकेट, बैट आदि लेकर पहुंचे और घर में घुसकर चाचा की बेरहमी से पिटाई कर दिया। इस दौरान जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। घर मे रहे सामानों को क्षति पहुंचाई गई। फिहलाल, सदर अस्पताल में विकास का इलाज चल रहा है। सूचना पुलिस को दी गई है। इस घटना के बाद महादलित परिवारों में रोष है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.