गोपालगंज के माझा थाना क्षेत्र के अंबेडकर मोड़ के पास वेल्डिंग की दुकान में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में वेल्डिंग कर रहा युवक बुरी तरह झुलस कर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे तत्काल सदर अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर गोरखपुर रेफर कर दिया जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक माझा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी धर्मदेव राम का बेटा अनुज कुमार राम था जो माझा बाजार स्थित अंबेडकर मोड़ के पास वेल्डिंग के दुकान में गोदरेज बनाने का काम करता था। इसी बीच वेल्डिंग करने वाला ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया ।ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होते हैं मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
इसी बीच गोदरेज के वेल्डिंग कर रहा है युवक इसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल से गोरखपुर ले जाया गया जहां जाने के दौरान उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई। फिलहाल इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गई है मृतक के तीन छोटे छोटे मासूम बच्चे है जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।



Leave a Reply