विभाग को ऐसा कोई निर्देश न्यायालय द्वारा प्राप्त नहीं है। स्मार्ट मीटर लगाना सबके लिए अनिवार्य है। उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए कार्यालय को प्राप्त प्री-पेड मीटर तेज चलने की शिकायतों पर आरा शहर में 5 विभिन्न सम्बंधित उपभोक्ताओं के परिसर पर कार्यालय द्वारा प्री-पेड मीटर के साथ साथ नॉर्मल मीटर लगाया गया था । 15 दिन के बिजली के उपयोग के बाद दोनो मीटर के खपत में कोई असमानता नहीं पाई गई।
महज 20% उपभोक्ताओं का ही लग पाया स्मार्ट प्रीपेड मीटर
आरा शहर में इडीएफ एजेंसी को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य दिया गया है। लगभग 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक महज 20% उपभोक्ताओं का ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग पाया है। आरा शहर में लगभग 53000 उपभोक्ताओं की संख्या है। इसमें से 20% अर्थात 10565 लोगों के घरों में ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग पाया है। अभी भी लगभग 43000 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना शेष रह गया है।



Leave a Reply