Breaking News

शेखपुरा में तीन वर्षों से फरार अप’राधी धराया:जानलेवा ह’मले और आर्म्स एक्ट में था आरोपी

शेखपुरा में शुक्रवार की सुबह जिले की हथियावा ओपी पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर बरबीघा थाना क्षेत्र के पिंजड़ी गांव में छापामारी कर जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी संतोष सिंह को गिरफ्तार कर ली। छापामारी का नेतृत्व हथियावा ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक भगवान प्रसाद ने की। गिरफ्तार आरोपी पिछले पौने तीन वर्षों से फरार चल रहा था।

इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिंजडी गांव निवासी मिलन सिंह का पुत्र बताया गया है। उन्होंने बताया गत 23 सितंबर 2019 को सदर प्रखंड के औधे गांव निवासी कमलेश कुमार को खेत में घेर कर इसके ऊपर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था।

इस मामले में गिरफ्तार संतोष सिंह के साथ साथ उसी गांव के साधु सिंह की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। जबकि एक अन्य फरार आरोपी पवन सिंह उर्फ राम सिंह को चार दिन पहले मिशन ओपी पुलिस ने बरबीघा शहर के मिशन चौक से दिनदहाड़े नालंदा जिले के युवक राकेश कुमार के अपहरण के मामले में मिशन ओपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि जेल में बंद पवन सिंह को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।

ओपी अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले का फरार आरोपी साधु सिंह अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है।उन्होंने बताया कि वह अभी इस जिला से बाहर रह रहा है।उसके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने के पूर्व कोर्ट द्वारा इश्तेहार निर्गत किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि फरार साधु सिंह की भी गिरफ्तारी हेतु उसका सुराग पाने का प्रयास किया जा रहा है।उधर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.