Breaking News

जहानाबाद में जमीन विवाद में चलीं ला’ठियां:पी’ड़ित ने बताया- भाई जमीन पर बना रहा था मकान

जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के पिजौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर भाई भाई में चली लाठियां। जिसमें दीपक कुमार नामक व्यक्ति हुआ घायल इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है। दीपक कुमार ने बताया कि मेरे चचेरे भाई से कई महीनों से जमीनी विवाद चला रहा था। शुक्रवार को मेरा भाई मेरे जमीन पर कब्जा कर मकान बना रहा था। जब मैं मना करने गया तो मुझे लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया ।इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि जमीनी विवाद को लेकर लगातार मारपीट की घटना हो रही है। जबकि हर शनिवार को थाना परिसर जमीन विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस जनता दरबार में थाना अध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी उपस्थित रहते हैं। लेकिन सही ढंग से जनता दरबार का संचालन नहीं होने के कारण जमीनी विवाद मारपीट की घटना बढती जा रही है। अगर जनता दरबार में पदाधिकारियों द्वारा सही ढंग से जमीनी विवाद का निष्पादन किया जाए तो मारपीट की घटना में कमी आ सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.