Breaking News

बड़ी खबर : जापान के पूर्व PM पर भा’षण के दौरान फा’यरिंग, हालत गंभी’र; दिल का दौरा भी पड़ा

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा शहर में हमला हुआ। एक इलेक्शन कैंपेन के दौरान उन्हें दो गोली मारी गईं। जापानी मीडिया के मुताबिक, आबे के दिल ने काम करना बंद कर दिया है। सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बाकी अंग भी काम नहीं कर रहे हैं। नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में आबे का इलाज चल रहा है।

प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे पर हुए हमले को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस हमले से दुखी हूं। मेरी दुआएं आबे और उनके परिवार के साथ हैं।ह मलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम यामागामी तेत्सुया है। बताया जा रहा है कि 42 साल का यामागामी आबे की नीतियों से नाखुश था।

मैप में जापान का नारा शहर, जहां आबे पर हमला किया गया।

मैप में जापान का नारा शहर, जहां आबे पर हमला किया गया।

आबे पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग की आवाज आई और आबे गिर पड़े। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि किसी ने उन्हें सीने पर गोली मारी है।बाद में ये साफ हुआ कि उन पर पीछे से फायरिंग हुई।

हमले के बाद आबे सड़क पर गिर गए। उनके सीने पर खून देखा जा सकता है।

हमले के बाद आबे सड़क पर गिर गए। उनके सीने पर खून देखा जा सकता है।

हमलावर को गिरफ्तार किया गया
हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। ये किसी टीवी कैमरे की तरह नजर आती है। जापानी मीडिया के मुताबिक, हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। वो मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था।

आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। यहां उन्हें हेलिकॉप्टर से लाया गया।

आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। यहां उन्हें हेलिकॉप्टर से लाया गया।

दिल का दौरा भी पड़ा
जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा।

स‌ड़क पर सभा कर रहे थे, हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया
जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजो इसके लिए कैंपेनिंग कर रहे थे। सड़क पर एक छोटी सी सभा थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब आबे भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

हमले के बाद सभा में अफरा-तफरी मच गई। आबे को लोग हाथों में उठाकर अस्पताल ले गए।

हमले के बाद सभा में अफरा-तफरी मच गई। आबे को लोग हाथों में उठाकर अस्पताल ले गए।

फोटो उस वक्त की है जब आबे को गोली लगी थी। वे वहीं सड़क पर गिर पड़े। लोग उन्हें फौरन अस्पताल ले गए।

फोटो उस वक्त की है जब आबे को गोली लगी थी। वे वहीं सड़क पर गिर पड़े। लोग उन्हें फौरन अस्पताल ले गए।

यह फोटो नारा सिटी में यामातोसैदाईजी स्टेशन के पास एक चौराहे की है। यहीं आबे सभा कर रहे थे।

यह फोटो नारा सिटी में यामातोसैदाईजी स्टेशन के पास एक चौराहे की है। यहीं आबे सभा कर रहे थे।

हमले के बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की
शिंजो आबे पर हमला करने के बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह फोटो हमलावर (ग्रे टीशर्ट में) की है। उसे फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। हमलावर की उम्र 42 साल बताई जा रही है।

शिंजो जापान के सबसे लंबे समय तक PM रहे, दो टर्म में करीब 9 साल
67 साल के ​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) से जुड़े हैं। 2006 से 07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद, 2012 से 2020 तक 8 साल तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नाम सबसे लंबे समय (9 साल) तक PM पद पर रहने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.