भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी गांव में गुरुवार को खेत में करहा बनाने के विवाद को लेकर पति,पत्नी व पुत्री समेत चार लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई। इससे चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मियो में चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी गांव निवासी संतोष उपाध्याय,उनकी पत्नी रेणु देवी, पुत्र नितिन आनंद एवं पुत्री श्रेया कुमारी शामिल है।
इधर जख्मी संतोष उपाध्याय ने बताया कि गांव का ही एक युवक ने कुछ दिन पूर्व करहा (पानी का रास्ता) बनाने का ठेका लिया था और वह उनके खेत में ही बिना पूछे करहा बनाने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके बीच कहासुनी हुई थी। जिसको लेकर कुछ दिनों से विवाद चला रहा है।
उसी विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। जिसको लेकर गुरुवार को भी उनके बीच तू-तू-मैं-मैं हुई। जब मेरा बेटा नितिन जब स्नातक की परीक्षा देने आरा जा रहा था तभी उक्त दबंग ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नितिन को लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे जब नितिन भागा तब दौड़ा उसे फसूली से वार किया । जैसे–तैसे मेरा जान बचाकर भागा,लेकिन दबंगों ने उसका पीछा करते हुए घर गए । घर में घुसकर उनलोगों मेरी पत्नी,बेटी,बेटा और मुझे लाठी–डंडा और फरसा से मारकर जख्मी कर दिया । हमलोगो ने पहले भी उसके खिलाफ थाना में आवेदन दिया था लेकिन कोई कार्यवाई नही हुई और आज यह घटना घट गई ।
मारपीट की घटना में सभी चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया,जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वही घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।



Leave a Reply