Breaking News

बेगूसराय में पुलिस की गाड़ी ने मारी ठोकर:लाखो थाने की पुलिस गाड़ी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ व्यक्ति

बेगूसराय में लाखो थाना के पुलिस गश्ती गाड़ी ने एक व्यक्ति को जबरदस्त धक्का मार दिया। जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना थाना क्षेत्र के लाखों पेट्रोल पंप के समीप की है। घायल व्यक्ति की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के रहने वाले स्वर्गीय रामाधार मलिक का पुत्र गेनोहरी मालिक के रूप में की गई है।

सदर अस्पताल में इलाजरत व्यक्ति।

सदर अस्पताल में इलाजरत व्यक्ति।

परिजनों ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से पेट्रोल पंप पर स्वीपर काम करता है। औए रात भी काम कर के पेट्रोल पंप के पास ही सो गया था। उसी दरमियान लाखों थाने के पुलिस गश्ती गाड़ी ने जबरदस्त धक्का मार दिया। जिससे गेनोहरी मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद पुलिस के ही द्वारा उसे उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है।

लाखो थाना के एसआई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात में पुलिस के द्वारा गाड़ी से गस्ती कर जा रहा था। उसी दौरान पेट्रोल पंप के पास गाड़ी को लगाया। पहले से ही उस जगह सोया हुआ था। उसी दौरान पुलिस गाड़ी का ड्राइवर उस व्यक्ति को नहीं देख सका और गाड़ी आगे बढ़ा दिया जिससे गाड़ी का चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया। जिससे गेनोहरी मलिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.