Breaking News

वैशाली में मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन:महिला के ऑपरे’शन में झोलाछाप डॉक्टर भी शामिल

वैशाली जिला के महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मोबाइल की लाइट जलाकर ऑपरेशन करने का एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। बताया जा रहा है कि यह फोटो बीते 6 जून 2022 का है जिसमें महनार की ही एक महिला सोनी कुमारी के परिवार नियोजन का ऑपरेशन के बाद उसे स्टिच लगाया जा रहा। फोटो में महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉक्टर शालिनी खड़ी दिखाई पड़ रही हैं दोनों ओर से मोबाइल की लाइट जला कर दो लोग उजाला कर रहे हैं। साथ में एक स्थानीय नीम हकीम झोलाछाप डॉक्टर जिसका नाम मंजीत कुमार बताया जा रहा है। वह ऑपरेशन के बाद पेट में टांका लगा रहा है।

महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सीताराम सिंह ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर शालिनी से स्पष्टीकरण मांगा है और ऑपरेशन में बाहरी व्यक्ति से मदद क्यों लिया गया साथ ही एक आदेश भी जारी किया है कि आज के बाद किसी भी परिस्थिति में बाहरी व्यक्ति से अस्पताल के कार्य में कोई मदद नहीं ली जाएगी जिनकी भी ड्यूटी के दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति अस्पताल में चिकित्सीय कार्य करता हुआ।

दिखाई पड़ेगा उन पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने मोबाइल की टॉर्च जलाकर ऑपरेशन किए जाने पर कहा कि थोड़ी देर के लिए एमसीबी गिर गई थी जिसके कारण बिजली चली गई थी थोड़ी देर में जनरेटर चलवा कर सब कुछ ठीक कर लिया गया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.