Breaking News

मोतिहारी में दो लाख का इनामी तस्कर सुधीर कुशवाहा गिरफ्तार

मोतिहारी के नकली नोट का का सौदागर दो लाख का इनामी सुधीर कुशवाहा को एनआईए की टीम ने गिरफ्तार किया है। सुधीर देश में नकली नोट के तस्करी में संलिप्तता था, इसके लिए एनआईए ने उस ओर 2 लाख रुपया का इनाम रखा था। पिछले कुछ दिनों से बॉडर एरिया में सुधीर की सक्रियता बढ़ गई थी, इसको लेकर सभी एजेंसी के कान खड़े थे, इसी दौरान उसकी गिरफ्तारी हुई है, उसके पास से क्या क्या बरामद हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।

मुजफ्फरपुर पुलिस के गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर पुलिस को सूचना मिली की मोतिहारी के झरोखर थाना क्षेत्र के कोरैया वार्ड नंबर 10 का रहने वाला सुधीर कुशवाहा घोड़ासहन से मोतिहारी होते हुए मुजफ्फरपुर जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मुजफ्फरपुर की पुलिस उस पर नजर बनाई हुई थी। मुजफ्फरपुर उतरने के बाद वह जहां भी गया पुलिस पीछा की इसी बीच जैसे उसे सही मौका मिला उसे गिरफ्तार कर लिया।

मोतिहारी के झरोखर का रहने वाला है

मोतिहारी के झरोखर गांव का सुधीर कुशवाहा नेपाल के वीरगंज में बैठ कर अपना रैकेट चला चलाता है। वह नेपाल के बारा जिले में दो नेपाली नागरिकों के साथ जून 2020 में गिरफ्तार हुआ था।नेपाल पुलिस झोला से1465 पीस एक हजार के नेपाली नोट, 746 पीस 100 रुपया का नोट, 284 पीस 500 के भारतीय नकली नोट और 706 पीस 50 रुपए का नोट बरामद किया था।कुल 15 लाख 39 हजार 600 नेपाली और 1 लाख 77 हजार 300 रुपए भारतीय फेक करेंसी बरामद किया था। वह निकलने के बाद इस काम मे लग गया। एनआईए ने फेक करेंसी मामले में सुधीर कुशवाहा के विरुद्ध कांड संख्या आरसी 15 /2015 दर्ज कराया, जिसमे सुधीर कुशवाहा के उपर आइपीसी की धारा 419 ,420, 489, 489p के तहत कई संगीन मामला दर्ज किया था। जिस मामले में फरार चल रहे सुधीर कुशवाहा के घर पर एनआईए ने 12 नवंबर 2019 को इश्तेहार चस्पा किया था। इसी बीच गुरुवार को उसकी गिरफ्तारी हो गई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.