Breaking News

श्रावणी मेला:14 जुलाई से रक्साैल-भागलपुर के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेले के दौरान यात्रियाें की संभावित भीड़ काे ध्यान में रखते हुए रेलवे रक्सौल से भागलपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसका परिचालन 14 जुलाई से 11 अगस्त तक रविवार, साेमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार काे हाेगा। शाम 4.30 बजे भागलपुर से ट्रेन खुलने के बाद रात्रि 11 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं, रक्सौल से यह ट्रेन सुबह 5.15 बजे वाया खुल कर बैरगनियां, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर के रास्ते सुबह 8.50 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी। फिर यहां से भागलपुर के लिए रवाना होगी। इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के 4 व शयनयान श्रेणी के 12 कोच रहेंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.