Breaking News

लालू इलाज को चले दिल्ली, उठने लगे पुराने सवाल:सोशल मीडिया पर लोग बोले – 15 साल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा क्यों नहीं?

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से पटना से दिल्ली भेजा रहा है। वे पिछले तीन दिनों से पारस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। रविवार को सीढ़ी पर गिर जाने से उनके दाएं कंधे की हड्डी टूट गई, कमर में भी चोट आई। इसके बाद सोमवार की सुबह उन्हें भर्ती कराया गया था। इधर उनको दिल्ली भेजे जाने को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बुधवार की सुबह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें देखने हॉस्पिटल आए, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी आए। लालू प्रसाद का इलाज दिल्ली भेजकर कराए जाने पर लोग उसी तरह से सवाल उठा रहे हैं, जैसे नीतीश कुमार के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने दिल्ली जाने पर उठा रहे थे। सवाल यह भी कि बिहार के सरकारी अस्पताल क्यों प्राइवेट अस्पताल के आगे कमजोर साबित हो रहे हैं? पटना में IGIMS जैसे सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के साथ ही AIIMS और मेदांता भी है।

लालू से मिलने पहुंचे CM नीतीश।

लालू से मिलने पहुंचे CM नीतीश।

बता दें कि बिहार में मोतियाबंद के ऑपरेशन की भी व्यवस्था है और किडनी ट्रांसप्लांट की भी। IGIMS में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा है। इसके अलावा रुबन हॉस्पीटल में वर्षों से यह किया जा रहा है। पारस अस्पताल में भी यह सुविधा है। लेकिन लालू प्रसाद को इसके लिए सिंगापुर ले जाने की बात तेजस्वी यादव ने की है।

यह हर व्यक्ति का अधिकार है कि वह कहां इलाज कराए, लेकिन लोग इस पर एनडीए सरकार से खूब सवाल कर रहे हैं कि आखिर बिहार में ऐसा हेल्थ सिस्टम 15 साल से अधिक समय में भी क्यों नहीं किया जा सका कि लालू प्रसाद को बिहार से बाहर जाने की जरूरत पड़ रही है।

लोगों ने इस तरह से उठाए सवाल

सुशील मोदी के 5 जुलाई के ट्वीट पर लोग बिहार के हेल्थ सिस्टम से जुड़े सवाल अधिक पूछ रहे हैं। वे ट्रोल हो रहे हैं।

अर्चित रंजन ने पूछा है – बिहार में दिल्ली जैसी सुविधा क्यों नहीं है? एनडीए सरकार ने क्या सुविधा दी है स्वास्थ्य के लिए कि लोगों को इलाज के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ता है।

विद्याकर झा ने ट्वीट कर लिखा – दिल्ली ले जाने वाली बात बोलने पर शर्म नहीं आती आपको, बदहाल बिहार के सरदार? दीपक कुमार ने लिखा – बिहार में बेहतर इलाज नहीं तो जिम्मेवार कौन है?

सुशील मोदी का ट्वीट, जिस पर लोग कर रहे सवाल।

सुशील मोदी का ट्वीट, जिस पर लोग कर रहे सवाल।

सैयदान कैफी ने लिखा है- राज्य के हर नागरिक के नाते आप सभी सत्ताधारी और विपक्ष से सवाल इतने साल बाद भी राज्य का स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा व्यवस्था इतना बदहाल क्यों? संजीव कुमार ने पूछा है – क्या भाई पीछे 20 साल से बिहार में कोई अच्छा हॉस्पिटल क्यों नहीं बनवाए, शर्म आती है आप लोगों पर।

सुशील मोदी के ट्वीट पर आए कमेंट।

सुशील मोदी के ट्वीट पर आए कमेंट।

चंदन झा ने कहा है – दिल्ली क्यों, जैसी व्यवस्था आम लोगों के लिए बिहार में किए हो, अब खुद की बारी आई तो दिल्ली भेजा जाए! और आम क्या करे? थोड़ा भी शर्म नहीं आता है कि नहीं! आशीष कुमार ने लिखा – यही है बिहार में डबल इंजन सरकार का विकास?

अभिमन्यु कुशवाहा ने पूछा – बेहतर इलाज की सुविधा बिहार में क्यों नहीं करा सकते? बिहार में 15 साल से एनडीए की सरकार है, उसके बाद भी बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की बात कह रहे हैं आप? करण खान ने पूछा – दिल्ली क्यों? बेहतर इलाज की सुविधा बिहार में क्यों नहीं करा सकते हैं। बिहार में 15 साल से आपकी सरकार है। उसके बाद भी बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की बात कर रहे हैं?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.