Breaking News

6 जुलाई को पटना पहुंचेगा शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले:ज्ञान भवन में होगा विशेष कार्यक्रम

44वीं फिडे शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले 6 जुलाई की सुबह ग्वालियर से विशेष विमान के जरिए पटना पहुंचेगा। पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर इसे रिसीव करने के लिए ऑल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य खिलाड़ी व खेल विभाग के पदाधिकारी रहेंगे।

ऑल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना और सचिव धर्मेंद्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार पटना यह मशाल सुबह 8 बजे के करीब पहुंचेगा। उसके बाद वहां से खुली जीप में इसे गांधी मैदान ज्ञान भवन लाया जायेगा। जहां रिले के साथ चल रहे ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से मशाल बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को सौंपेंगे। पटना में पूरा कार्यक्रम ज्ञान भवन में होगा। इस कार्यक्रम में खेल विभाग के विभागीय मंत्री से लेकर ऑल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारी समेत खिलाड़ी व दूसरे संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहेंगे।

पटना से सड़क मार्ग से नालंदा, उसके बाद राजगीर और फिर गया जायेगा यह रिले। नालंदा में नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष, तत्पश्चात राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में कार्यक्रम होगा। इसके बाद गया में महाबोधि मंदिर में कार्यक्रम होगा। गया से सड़क मार्ग से मशाल रिले रांची जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.