शिक्षक नियोजन के लिए काउंसिलिंग के दौरान गड़बड़ी की शिकायतें मिलती रहती हैं। ताजा मामला चंडी प्रखंड के बापू हाईस्कूल में तीन पंचायतों में शिक्षक नियोजन के लिए काउंसिलिंग से जुड़ा है। स्वच्छ व निष्पक्ष काउंसलिंग कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां कागज पर ही रह गईं। तीनों पंचायत के लिए शिक्षा माफिया मनमाफिक काउंसिलिंग कराते दिखे।
हद तो तब हो गई जब प्रतिनियुक्त शिक्षक के बदले किसी अज्ञात ने काउंसिलिंग के लिए नाम पुकारा। इस दौरान प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी नहीं की जा रही थी। ये बाहरी तत्व जब मर्जी आया तब किसी का नाम पुकारने के बाद कुछ देर के लिए काउंसिलिंग रूम में घुसकर अपने कैंडिडेट को मदद करने में लगे रहे। तीनों पंचायत में शिक्षा माफिया अपने अनुसार काउंसिलिंग कराते रहे।
प्रखंड के तीन पंचायतों के लिए आयोजित शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। बापू उच्च विद्यालय चंडी में आयोजित काउंसलिंग में तीन पंचायतों में अरौत, बेलछी व सिरनामा के कुल 17 सीटों के विरुद्ध 14 सीटों पर शिक्षक अभ्यर्थियों का नियोजन हुआ। जिसमें 3 सीटों पर अभ्यर्थियों के उपस्थित नहीं होने के कारण खाली रह गया।चंडी में फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, टीईटी का प्रमाण पत्र फर्जी निकला :
चंडी में पंचायत शिक्षक नियोजन के दौरान एक फर्जी शिक्षक अभ्यर्थी को पकड़ा गया। अरौत पंचायत की काउंसलिंग के दौरान राजगीर प्रखंड के राजगीर निवासी नीतीश कुमार के प्रमाण पत्रों की जब जांच की जा रही थी तो टीईटी का प्रमाण पत्र फर्जी होने का शक हुआ। काउंसलिंग में शामिल अधिकारियों ने जब गहन रूप से छानबीन की तो शक यकीन में बदल गया। अधिकारियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
चंडी में फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, टीईटी का प्रमाण पत्र फर्जी निकला : चंडी में पंचायत शिक्षक नियोजन के दौरान एक फर्जी शिक्षक अभ्यर्थी को पकड़ा गया। अरौत पंचायत की काउंसलिंग के दौरान राजगीर प्रखंड के राजगीर निवासी नीतीश कुमार के प्रमाण पत्रों की जब जांच की जा रही थी तो टीईटी का प्रमाण पत्र फर्जी होने का शक हुआ। काउंसलिंग में शामिल अधिकारियों ने जब गहन रूप से छानबीन की तो शक यकीन में बदल गया। अधिकारियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
जांच कर होगी कार्रवाई
नियोजन प्रक्रिया के दौरान बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी नियोजन में शिक्षा माफिया के सहयोगी के द्वारा संलिप्ता की शिकायत मिली है। उन्होने कहा कि पूरे मामले की जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
-शशांक शुभंकर, डीएम



Leave a Reply