Breaking News

सीवान में द’र्दनाक सड़क हाद’सा:भाभी को मायके छोड़कर घर लौट रहा था बाइक सवार युवक

सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के फरछुआ गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के भटनी जिला के रहने वाले मोतीपुर गांव के राजा टोला निवासी 26 वर्षीय हरिकेश पटेल के रूप में हुई है।

युवक अपनी बाइक से भाभी को छोड़ने के लिए उनके मायके सीवान के आंदर आया हुआ था। भाभी को छोड़कर वापस अपने घर उत्तर प्रदेश लौट रहा था। इसी बीच मैरवा थाना क्षेत्र के फरछुआ गांव के समीप सड़क पर मिट्टी गिरा रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया।

घटना में बाइक सवार युवक अपनी बाइक सहित उछलकर दूर जाकर गिरा। इस हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके पर अपने ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हरिकेश पटेल का 3 माह पूर्व ही शादी हुआ था। उसकी मौत की सूचना के बाद मृतक की पत्नी समय पूरा परिवार के लोग सदमे में है।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची मैरवा थाने की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर फरार युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही ट्रैक्टर को जप्त कर थारे लाई है। इधर, मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को गिराफ्तार कर इस मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.