उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दं’गा प्रभा’वित क्षेत्रों के ज्यादातर विद्यार्थियों ने सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण रही। किसी भी इ’लाके से पिछले पांच दिनों में हिं’सा की कोई सूचना नहीं है।
जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांद बाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार और मुस्तफाबाद में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती जारी है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली में हिं’सा के संबंध में अ’फवाह फैलाने के आ’रोप में 40 लोगों को गि’रफ्तार किया गया है। वहीं, सीबीएसई ने बताया कि हिंसा प्र’भावित इला’कों में 98 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थियों ने सोमवार को अपनी बोर्ड परीक्षाएं दीं। इससे पहले सीबीएसई ने कुछ इ’लाकों में सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर 29 फरवरी तक बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी थी।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2,888 विद्यार्थियों में से भौतिकी और संगीत की परीक्षा में 2,837 विद्यार्थी उपस्थित हुए।

एलजी और मंत्री ने किया प्र’भावित इ’लाकों का दौरा
उपराज्यपाल अनिल बैजल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हालात का जायजा लेने के लिए सोमवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के दं’गा प्रभा’वित इ’लाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। राय ने मुस्तफाबाद में दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए राहत शिविर का भी दौरा किया। इस शिविर में 1,000 लोगों को रखने की व्यवस्था है। दिल्ली सरकार ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में पी’ड़ितों के लिए नौ रा’हत शिविर बनाए हैं।


