Breaking News

पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो उमड़ पड़ी भीड़:समर्थकों ने ‘नरेंद्र सिंह जिंदाबाद’ के नारे लगाए

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार रात उनके पैतृक आवास पहुंचते ही समर्थकों का हुजूम उमड़ गया। समर्थकों ने नरेंद्र सिंह जिंदाबाद, नरेंद्र सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। हज़ारों की संख्या में जिले के सुदूर गांव से आये समर्थकों और उनके चाहने वाले सुबह से ही टकटकी लगाए उनके आवास पर बैठे थे। समर्थकों के मायूस चेहरे और नम आंखों ने सब कुछ बया कर दिया।

श्रद्धांजलि देने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे।

श्रद्धांजलि देने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे।

सोमवार देर रात केंद्रीय मंत्री सह बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन केवल जमुई के लिए क्षति नहीं है। यह पूरे बिहार के लिए क्षति है और यह क्षति की पूर्ति नहीं हो सकती। स्वर्गीय नरेंद्र सिंह समाजवाद के प्रणेता थे। उनका यूं चले जाना हम लोगों को रास नहीं आ रहा। उनके निधन से मैं खुद मर्माहत हूं। भगवान उनके परिवार के सदस्यों को शक्ति दे। ईश्वर स्व नरेंद्र सिंह जी की आत्मा को शांति प्रदान करें।

पूर्व नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार रात लगभग 9:40 में जैसे ही उनके पैतृक आवास पहुचा रोते बिलखते समर्थक अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी। समर्थकों के भीड़ इतनी ज्यादा थी कि प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोई किसी का सुनने को तैयार नहीं था। सब की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम नरेंद्र बाबू जिंदाबाद। मंगलवार सुबह 10:00 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पकरी में किया जाएगा। इस बाबत नेता और राजनेताओं का आना जारी है।

उनके साथ जमुई विधायक श्रेयसी सिंह,जमुई भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह सहित कई अन्य भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। श्री चौबे पकड़ी पहुंचकर स्वर्गीय नरेंद्र सिंह के आवासीय परिसर में ही रखे उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.