औरंगाबाद में NH 19 पर मोटरसाइकिल और पिकअप वैन के टक्कर में एक युवक का पैर टूट गया है। युवक की पहचान तौफीक आलम पिता स्व. कासिम अंसारी उम्र 30 वर्ष जो शहर के अलीनगर स्थित पानी टंकी के पास का बताया जा रहा है। जो बारुण तरफ से कोई कार्य कर लौट रहा था लेकिन औरंगाबाद बायपास के पास अचानक आंख झपकने से युवक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया।
आनन फानन में वहां के मौजूद लोगों ने सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों के उपचार के बाद एक्स-रे में जांच से पता चला कि युवक के पैर की दोनों हड्डी बुरी तरह टूट गयी। फिलहाल वह सदर अस्पताल औरंगाबाद में इलाजरत है।
लेकिन घटना के बाद परिवारवालों में काफी ज्यादा मायूसी है। क्योंकि जिनके सहारे उस घर का पूरा परिवार चल रहा था। आज वही व्यक्ति बेसहारा हो गया। गंभीर हालत देखते हुए युवक को बेहतर इलाज के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार रेफर कर दिया गया।



Comment here