Breaking News

आज 3 फीडरों से कटेगी दो से पांच घंटे बिजली:मुजफ्फरपुर शहर के दो दर्जन से अधिक मोहल्ले रहेंगे प्रभावित

मुजफ्फरपुर में मंगलवार को 3 फीडरों से 5 से दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इससे जुड़े करीब दो दर्जन से अधिक मोहल्ले में बिजली संकट बनी रहेगी। बताया जा रहा है कि 11 कवि बनारस बैंक फीडर से 4 घंटे बिजली ठप रहेगी। इस दौरान यहां सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सेवा ठप रहेगी। इससे जुड़े बनारस बैंक चौक, सोनार पट्टी, काली कोठी, दुर्गा मंदिर, दूधनाथ मंदिर, पुरानी बाजार, शुक्ला रोड, माखन साह चौक इलाके में बिजली प्रभावित रहेगी। इसके अलावा, आमगोला फीडर से 5 घंटे बिजली सेवा ठप रहेगी। इस दौरान यहां सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।

इससे जुड़े अघोरिया बाजार, प्रजापति लेन, पंखा टोली, आमगोला, पड़ाव पोखर इलाके में बिजली सेवा ठप रहेगी। साथ ही, अघोरिया बाजार फीडर से दो घंटे बिजली ठप रहेगी। यहां सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बिजली कटी रहेगी। इस दौरान बेला, लक्ष्मीनारायण कॉलोनी, बेला रोड, नागेंद्र नगर, बैंकर्स कॉलोनी, मिठनपुर लाला, इंद्रपुरी कॉलनी, पीएनटी, न्यू कॉलोनी मिठनपुरा, नंद बिहार समेत अन्य इलाकों में बिजली सेवा ठप रहेगी। इसको लेकर नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि श्रावणी मेला, मेंटेनेंस कार्य समेत अन्य कार्य को लेकर बिजली कटेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.