Breaking News

सीतामढ़ी के सोनू ने भोजपुरी इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान:सबसे कम उम्र के बेस्ट पीआरओ हैं सोनू

सीतामढ़ी के सोनू निगम ने बहुत कम उम्र में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ब्रांडिंग में अपना नाम दर्ज किया है। सोनू जब 18 साल के थे, तबसे ही इन्हें किसी चीज की ब्रांडिग करने का सपना था। इनका सपना रहा है कि इनके द्वारा जिसका प्रचार किया जाए, वो बेहतर हो। वर्ष 2011 में सोनू ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा। सोनू की लिखाई बहुत अच्छी थी। सोनू पीआरओ के रूप में काम करने लगे।

सीतामढ़ी जिले के एक छोटे से मोहल्ले बसबरिया के रहने वाले सोनू का पारिवारिक बैकग्राउंड को मजबूत नहीं है। लेकिन अपने मेहनत के वजह से भोजपुरी फिल्मों को चमकाने में इनका अहम भूमिका रहा है। रवि किशन, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, पवन सिंह, राकेश मिश्रा, कनक पांडे, प्रदीप पांडे चिंटू, अक्षरा सिंह जैसे बेस्ट अभिनेता और अभिनेत्रियों के पीआरओ रहे और उनकी फिल्मों का अधिक से अधिक प्रचार करते थे। सोनू की सबसे ज्यादा चलने वाली फिल्म पवन सिंह का क्रैक फाइटर और गदर है।

सोनू निगम को उनके कार्यों को लेकर हमेशा सम्मानित किया जाता रहा है।भोजपुरी के बड़े बड़े डायरेक्टर और अभिनेता इनके फैन हो गए है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे कम उम्र के पीआरओ के रूप में सोनू काम कर रहे है। वर्ष 2020 में इन्हें सरस सलिल पत्रिका द्वारा आयोजित फिल्म अवार्ड शो में बेस्ट पीआरओ के रूप में सम्मानित होने के बाद 2021 में सबसे अधिक चलने वाली फिल्म राजा डोली लेके आजा जिसके अभिनेता व वर्तमान आजमगढ़ सांसद निरहुआ का फिल्म है। सोनू ही इनका प्रचार कर रहे थे। फिल्म हिट होने पर सोनू को बीते 27 जून को निरहुआ और भोजपुरी के अन्य स्टारों के द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.