Breaking News

चलती ट्रेन से महिला का पर्स लेकर कूदा चोर:सासाराम स्टेशन पर जीआरपी ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

रोहतास में सासाराम स्टेशन पर सोमवार को चंबल एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला के पर्स लेकर भाग रहे एक चोर को सासाराम रेल पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि जैसे ही सासाराम स्टेशन से चंबल एक्सप्रेस खुली, चलती ट्रेन से एक युवक कूदा, जिसकी हाथ में महिला पर्स था।

मौके पर मौजूद आरपीएफ सिपाही ने उसे तत्काल दबोच लिया। सासाराम जीआरपी थानाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि चंबल एक्सप्रेस से यात्रा कर रही एक अज्ञात महिला के पर्स लेकर भाग रहा एक चोर को रेल पुलिस ने पर्स के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार चोर के पास से महिला का पर्स बरामद किया गया है, जिसमें यात्रा करने वाली महिला के आधार कार्ड, ईयर फोन, आभूषण आदि पर्स से बरामद किया गया है। चोर के पास तीन घड़िया, हाथ में पहनने वाला चांदी का चैन भी बरामद किया गया है। फिलहाल सासाराम रेल पुलिस ने गिरफ्तार चोर को स्वास्थ जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।

गिरफ्तार चोर औरंगाबाद जिला के आजाद थाना नगर का अकबर हुसैन बताया गया है। वही आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके रावत ने कहा कि गिरफ्तार चोर से पूछताछ के बाद अगली कार्रवाई के लिए जीआरपी सासाराम सौंप दिया गया है। आधार कार्ड के आधार पर महिला की जानकारी ली जा रही है, जिसका पर्स चोर द्वारा चुराया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.