Breaking News

नगर पंचायत की मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन

नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने धीरे-धीरे अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। चुनाव में लगने वाले कर्मचारियों और वाहनों के लिए वेतन भत्ता तय कर दिया गया है। इसे लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र भेज दिया है। पत्र में सभी नगर पालिका चुनाव में लगने वाले पदाधिकारी, चुनाव कर्मी और वाहनों के लिए प्रतिदिन के हिसाब से वेतन भत्ता अलग अलग तय किया गया है। उसकी सूची देते हुए संबंधित वरीय अफसरों को नीचे के सभी पदाधिकारियों को इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। दिए गए सूची में 19 प्रकार के वाहनों की अलग-अलग और 15 प्रकार के चुनाव पदाधिकारियों की जानकारी देते हुए राशि तय की गई है। सूची के अनुसार पीठासीन पदाधिकारी, मतगणना पर्यवेक्षक, सेक्टर, जोनल और गश्ती पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक को प्रति दिन ₹500 मिलेगा। मतदान अधिकारी सरकारी चालक, मतगणना सहायक, हवलदार, सिपाही को प्रति दिन ₹375 मिलेंगे। मतगणना अधिकारी ए बी सी, मतगणना अनुसेवक, चौकीदार दफादार और एनसीसी कैडेट, पर्दा नवीश महिला की पहचान के लिए तैनात कर्मी को प्रतिदिन ₹250 का भत्ता मिलेगा। मास्टर प्रशिक्षक और सेक्टर, जोनल, गस्ती पदाधिकारी को मतदान और मतगणना के लिए एकमुश्त ₹2000 दिए जाएंगे। चुनाव कार्य में लगे सभी पदाधिकारी और कर्मियों को प्रतिदिन नाश्ता भोजन के लिए नगद ₹250 दिए जाएंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.