Breaking News

भोजपुर में जमीन विवाद में तीन की पिटाई:ढाई कट्ठा जमीन को लेकर गांव में चल रहा विवाद

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बड़की सहजौली गांव में रविवार की रात जमीन विवाद को लेकर दंपति समेत तीन की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मियो में शाहपुर थाना क्षेत्र के बड़की सहजौली गांव निवासी सुरेश पासवान,उनकी पत्नी रामलखी देवी एवं पुत्र मंगल पासवान शामिल है।

इधर मंगल पासवान ने बताया कि पूर्व से गांव के ही कुछ व्यक्ति से ढाई कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। कल रात वाह खाना खाकर छत पर सोया था। तभी उक्त पक्ष के लोग उसी विवाद को लेकर उसके घर आ गए और उसके पिता के साथ मारपीट करने लगे। जब उसने हो-हल्ला की आवाज सुनी तो वह छत से नीचे उतर कर आया और उसने देखा कि उक्त पक्ष के लोग उसके पिता को पीट रहे।

जब उसने बीच-बचाव किया तो उन लोगों द्वारा उसके और उसकी मां की भी जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरी और मंगल पासवान ने गांव के ही पांच लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.