रोहतास के दरिहट थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात वर्षा एवं तेज आंधी के कारण डेहरी से नासरीगंज हो कर पटना जाने वाली सड़क पर नीम का एक विशाल वृक्ष गिर गया था। इससे उक्त मार्ग पर आवागमन भी बाधित हो गया। दरिहट थाना रोहतास पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर वृक्ष को काट-काट कर सड़क पर से हटाया गया। स्थानीय नागरिकों का भी काफी सहयोग मिला। इससे 6 घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। इसके पूर्व पटना जाने वाले कई वाहनों को अपना मार्ग बदल कर जाना पड़ा।
दरिहट थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि देर रात लगभग तीन बजे क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही थी। तभी मुख्य सड़क पर बेीकप बांध मोड़ पर नीम का विशाल पेड़ गिर पड़ा। जोर की आवाज आई। लोगों ने जाकर देखा तो विशाल पेड़ पूरी तरह उखड़ का सड़क पर गिरा था। इससे आवागमन नहीं हो सकता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दरिहट थाने के पुलिस ने रविवार तड़के से ही स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटाने का काम शुरू किया। पुलिस जवानों एवं लोगों ने मिलकर पेड़ के बड़े तनों को आरी से काटा गगा। घंटों मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया गया। स्थानीय ग्रामीण बुचुल यादव कहते हैं कि उनकी उम्र 70 साल है। लेकिन वो बचपन से इस विशाल पेड़ को देख रहे हैं। कहते हैं कि यह पेड़ सौ साल से अधिक पुराना होगा। इसके गिर जाने से स्थानीय लोगों में मायूसी है।



Leave a Reply