Breaking News

तेजप्रताप के 2 मिनट की मुलाकात पर स्पीकर का जवाब, बोलें- दो मिनट नहीं वो दो घंटे तक मिलने के लिए तैयार हैं

लालू को बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को अब स्पीकर विजय सिन्हा ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि वे तेज प्रताप से 2 मिनट क्या 2 घंटे तक मिलने के लिए तैयार हैं। लेकिन उन्हें ऑफिशियल तरीके से मिलना होगा।

विधानसभा स्पीकर कार्यालय की तरफ से एक निजी चैनल को इस बात की स्पष्ट जानकारी दी गई है कि आज तक तेज प्रताप यादव ने स्पीकर से मिलने का कोई आवेदन नहीं दिया है। न ही उनसे मिलने की मंशा जाहिर की है। उन्होंने गुरुवार को केवल मीडिया में इस तरह का बयान दिया था।

तेज प्रताप ने कहा था- स्पीकर से 2 मिनट मिलना चाहते हैं

विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन तेज प्रताप यादव ने मजाकिया अंदाज में धमकी भरे लहजे में कहा था कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा से दो मिनट का समय चाहिए। विधानसभा परिसर में उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि ‘वे विधानसभा अध्यक्ष से दो मिनट का समय मांग रहे हैं, दो मिनट अकेले में मिलना चाहते हैं।’ मीडिया कर्मियों ने जब तेजप्रताप यादव से पूछा कि दो मिनट के लिए विधानसभा अध्यक्ष से क्यों मिलना चाहते हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- ‘कुछ पर्सनल विषय है, इसलिए दो मिनट मिलना चाहते हैं। आप लोग तो जानते ही हैं कि दो मिनट का क्या मतलब होता है।’

मॉनसून सत्र के आखिरी दिन तेज प्रताप ने दिया था बयान। (फाइल फोटो)

मॉनसून सत्र के आखिरी दिन तेज प्रताप ने दिया था बयान। (फाइल फोटो)

अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं तेज प्रताप

तेज प्रताप अक्सर इस तरह का बयान देते रहते हैं। इससे पहले भी ट्वीट कर कह चुके हैं कि वो कुछ बड़ा खुलासा करने वाले हैं लेकिन अभी तक ऐसा कोई बड़ा खुलासा उनकी तरफ से नहीं किया गया है।

एक सप्ताह बीत गए, नहीं किया कोई खुलासा

25 जून को उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘बिहार के एक सीनियर आईएएस के कुकर्मों का खुलासा ऑडियो एवं कागजात के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जल्द करूंगा।’ एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आज तक तेज प्रताप की तरफ से किसी प्रकार का कोई खुलासा नहीं किया गया है।

कहां से दो मिनट की बात…पर होने लगी थी चर्चा

दो मिनट के पीछे का राज तेजप्रताप यादव से सीधा तब जुड़ा, जब कुछ दिन पहले एक यूट्यूब पत्रकार उनसे आवास पर अपना इंटरव्यू लेने गए थे। तेजप्रताप ने उनसे कहा कि माइक और कैमरा रखकर आइए, दो मिनट आपसे बात करते हैं, लेकिन पत्रकार माइक और कैमरा रखने अपनी कार में गए और वहां से तेजी से निकल गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.