दिन में कचरा चुनने के नाम पर घराें की रेकी कर रात में चाेरी की घटनाओं काे अंजाम देने के आराेप में नगर निगम के एक कर्मी व 2 कचरा चुननेवाले समेत 4 लाेगाें काे काजी माेहम्मदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें पियर थाना अंतर्गत बेलगामा के माे. असलम, नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी बहलखाना राेड के भाेला मल्लिक, पुरानी गुदरी राेड के क्यूष मल्लिक, तुर्की ओपी अंतर्गत लुक्की नंदलालपुर के माे. शहजाद उर्फ सुड्डा शामिल हैं।
इनके पास से चाेरी के एक टैब व 7 स्मार्ट फाेन मिले हैं।
गिरफ्तार आराेपिताें में 2 ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वे कचरा चुनने के दाैरान खिड़की से माेबाइल फाेन व रात में घर में घुसकर चाेरी करते थे। इन सबके खिलाफ काजी माेहम्मदपुर थाने में तैनात दाराेगा शशिकुमार भगत के बयान पर शनिवार काे प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें कहा गया है कि गश्ती के दाैरान कलमबाग राेड स्थित एक बैंक के पास संदिग्ध स्थिति में 3 नाैजवान बातें करते दिख। पूछताछ में तीनाें ने संताेषजनक जवाब नहीं दिया। तलाशी ली गई ताे इनके पास से माेबाइल बरामद हुए जिनके संबंध में इनलाेगाें ने कहा कि ये चाेरी के हैं।
इनसे गहने खरीदने वाले दुकानदार की हो रही तलाश
उसके बाद कड़ाई से पूछताछ में तीनाें ने कचरा चुनने के दाैरान घराें की रेकी करने व माेबाइल समेत घराें में चाेरी करने की बात कही। चाेरी के माेबाइल काे इन लाेगाें ने तुर्की ओपी लुक्की नंदलालपुर निवासी माे. शहजाद उर्फ सड्डा व ज्वेलरी काे बालूघाट राेड के रवि साह से बेचने की बात कही। फिर छापेमारी कर माे. शहजाद उर्फ सड्डा काे कलमबाग चाैक के पास स्थित कबाड़ दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के बाद चाराें काे जेल भेज दिया गया। थानेदार दिगम्बर कुमार ने बताया कि पुलिस काे बड़ी सफलता मिली है।आराेपित ज्वेलरी दुकानदार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आराेपिताें काे काेर्ट में पेश किया गया है। जहां से सबकाे जेल भेज दिया गया है।






Leave a Reply