Breaking News

मानसून झमाझम:अभी बारिश थमने के आसार नहीं, मुजफ्फरपुर समेत छह जिलों में ब्लू अलर्ट जारी किया

मानसून के पूरी तरह सक्रिय हाेने के बाद बुधवार काे पहले दिन शहर समेत पूर्वी हिस्से के प्रखंडों में अधिक बारिश हुई। इसके बाद गुरुवार काे पश्चिमी क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। जिले में गुरुवार काे हुई औसत 28 मिमी बारिश के साथ दाे दिनाें में औसत 75 मिमी बारिश हाेने से किसानों में खुशी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक अभी इस क्षेत्र में बारिश के थमने के आसार नहीं हैं।

मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली व शिवहर जिले के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार काे जिले के साहेबगंज व मोतीपुर के साथ ही मीनापुर प्रखंड में 45 मिमी तक बारिश हुई है। दूसरे दिन भी घने बादलों के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की अधिक घटनाएं हुईं।

अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम 30.6 डिग्री रहा

गुरुवार काे 4 डिग्री वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम 30.6 डिग्री रहा। इसी प्रकार आधा डिग्री वृद्धि के साथ न्यूनतम पारा सामान्य से 2.4 डिग्री कम 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले दाे दिनों तक इस क्षेत्र में वर्षा के दौरान मेघ गर्जन व वज्रपात हाेने को लेकर की चेतावनी जारी की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.