टीवी इंडस्ट्री के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने वेकेशन एंजॉय करती हुई एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. हालांकि कपिल ने ये नहीं बताया है कि वो इस वक्त कहां पर हैं. वैसे भी कपिल शर्मा अपनी वेकेशंस को सीक्रेट ही रखते हैं. इस तस्वीर में कपिल बड़े ही सुकून से रिलैक्स करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने लोकेशन भले ही न शेयर की हो, लेकिन तस्वीर को देखकर लग रहा है कि वो सागर किनारे अपनी छुट्टियां एंजाय कर रहे हैं.

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा वेकेशंस पर वैसे कम ही नजर आते हैं. पिछली बार उन्होंने जुलाई 2019 में ब्रेक लिया था. तब वो कनाडा गए थे. उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं. कपिल ज्यादा ब्रेक लेने वालों में से नहीं हैं और अक्सर अपने काम में ही बिजी रहते हैं. हां, लेकिन कई बार वो अपने को-एक्टर्स के साथ ट्रिप पर जरूर जाते हैं.





Leave a Reply