मंगलवार की दाेपहर से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार काे भी जारी रहा। बादल दिनभर बरसे। ज्यादातर समय बूंदाबांदी और मध्यम गति से ही बारिश हुई। लेकिन गर्मी और उमस से राहत मिली। एक दिन पहले गर्मी ताे कम हुई थी लेकिन उमस थी। लेकिन बुधवार काे न ताे गर्मी महसूस हुई न उमस। अधिकतम तापमान में मामूली कमी अाई। यह 29.6 डिग्री रहा जाे 24 घंटा पहले 30.4 डिग्री था।
जबकि न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के 26.5 डिग्री से घटकर 24 डिग्री रहा। इस दाैरान सात एमएम वर्षा दर्ज की गई। बीएयू के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार ने कहा कि गुरुवार काे भी भागलपुर में हल्की वर्षा हाे सकती है और एक जुलाई काे मध्यम बारिश हाेने का अनुमान है। हवा दक्षिणी-पूर्वी चलेगी जिसकी औसत गति 12 से 15 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। गुरुवार और एक जुलाई काे उमस रह सकती है।
उन्हाेंने किसानाें काे सलाह दी है कि अभी के माैसम में वे धान के बिचड़े तैयार कर सकते हैं। बता दें कि मानसून में यह दूसरी बार है कि लगातार दाे से अधिक दिन वर्षा हुई है। 16 जून काे मानसून का भागलपुर में प्रवेश हुआ था और उस दिन से 20 जून तक राेज बारिश हुई थी। अब 28 और 29 जून काे बारिश हुई तथा गुरुवार व एक जुलाई काे भी हाेने का अनुमान है।






Comment here